Subscribe Us

header ads

(Is suicide a solution of all problems??)क्या आत्महत्या हर समस्या का समाधान हैं??

//kamnashishsarkar.blogspot.com/2020/08/is-suicide-solution-of-all-problems.html

(Is suicide a solution of all problems??)क्या आत्महत्या हर समस्या का समाधान हैं??



दोस्तो आज का विषय है कि क्या आत्महत्या (suicide) हर समस्या का समाधान हैं?  दोस्तो  मनुष्य भगवान की सबसे सुंदर कृति है।जिसमे सबसे तेज दिमाग है जो अन्य जीवो में  नही है।उसमे दानव और देवता दोनो के गुण है।यदि देवता वाले गुण हावी होते है तो वह लोक कल्याण ,लोगो के हितों के लिए कार्य करेगा और यदि उसमे दानव वाले गुण हावी हो जाये तो वह विध्वंस करेगा।लोगो को परेशान करेगा।उन्हें तकलीफ देगा।दोस्तो प्रश्न यह है कि क्या केवल एक कारण आत्महत्या के लिए काफी है तो इसका जबाब है -हाँ   ।   

दोस्तो जो लोग आत्महत्या(suicide)करते हैं उनके लिए कोई एक कारण ही उन्हें सबसे बड़ी समस्या समझ मे आती है और उन्हें उससे बाहर निकलने का रास्ता समझ मे नही आता है इसके बाद वे लोग आत्महत्या कर लेते है।दोस्तो इस तरह के लोगो की बड़ी समस्या ये होती है कि ये अपनी समस्या को शेयर नही करते है और अपने समस्या को अंदर लेकर अंदर ही अंदर घुटते रहते है।इन्हें इस समस्या का कोई समाधान नही मिलता हैं।                  

दोस्तो मेरा मानना है आत्महत्या हर समस्या का समाधान नही हो सकता हैं।यदि आप को लगता है कि केवल एक कारण आत्महत्या के लिए काफी है तो मैं कहता हूँ कि केवल एक कारण,एक लक्ष्य,एक उद्देश्य आप को आगे बढ़ने के लिए काफी है।आप इस एक उद्देश्य को लेकर इसमे अपने पूरे जीवन को खपा सकते है।                                                                  

दोस्तो आप के सामने पैसो की समस्या हो या मन लायक नौकरी आप के पास न हो, या  जमीनी विवाद हो या सम्पति में हिस्सा कम मिला हो या नही मिला हो या आपकी प्रेमिका या प्रेमी आपको छोड़ कर चला गया हो तो क्या आत्महत्या कर लेनी चाहिए।अगर आप ऐसा सोचते है तो आप सबसे बड़े डरपोक और सबसे बड़े मूर्ख हैं।                                                                       
दोस्तो हमारे आस पास के क्षेत्रों,अपने देश और दुनिया में कई उदाहरण हैं जिन्होंने बहुत ही खराब परिस्थितियों से अपने आप को उबारा है।जीवन मे अपने लक्ष्य को प्राप्त किया हैं।आज वे सभी दुनिया के लिए मिसाल हैं।दोस्तो मैं तीन उदाहरण देना चाहूँगा।

पहला उदाहरण हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी का हैं जिन्होंने एक नाविक के घर जन्म लिया।गरीबी में पढ़ाई की।इंजीनयर बने।वैज्ञानिक बने।मिसाइल मैन बने।देश के राष्ट्रपति बने।पदमुक्त होने के बाद उन्होंने कॉलेज में पढ़ाया भी हैं।दोस्तो समस्याएं तो उनके पास भी थी ।अगर वे अपनी इन समस्यायों को बड़ा मानकर आगे बढ़ने के लिए प्रयास नही करते तो आज वे इतने बड़े स्तर तक नही पहुंच पाते।   
                                  
दोस्तो दूसरा उदाहरण(Example) अब्राहम लिंकन का है जो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे।ये भी गरीब परिवार में पैदा हुए।पढ़ लिखकर वकील बने ।फिर व्यापार में हाँथ आजमाया ।भारी नुकसान उठाना पड़ा।लेकिन वे यहां भी नही रुके।राजनीति में हाँथ आजमाया।कई हार के बाद 1860 में वे राष्ट्रपति बने।आज वे हम सभी के लिये मिसाल है।हम उनके जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं।                                                                                                                                   
दोस्तो तीसरा उदाहरण निकोलस जेम्स का है जो 1982 मेलबोर्न में पैदा हुए।उन्हें फोकॉमेलिया नामक बीमारी जन्म से थी।इनके दोनो हाँथ और दोनों पैर नही थे।अब दोस्तो जिस आदमी का एक हाँथ या एक पैर नही हो उसको कितनी समस्या है।इसका हम अनुमान लगा सकते हैं।अब जिस आदमी के जन्म से ही दोनों हाँथ और दोनो  पैर नही हैं।उसके सामने   कितनी बड़ी  समस्या हैं।इसका हम अनुमान लगा सकते है। उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन उसके अंदर का उत्साह साहस जग गया कििं  ना मैं आत्महत्या नही करूँगा इस जीवन मे संघर्ष करूँगा।आगे बढूंगा।लोगो को जीने की कला सिखाऊंगा।उनके जीवन मे बदलाव लाऊंगा।आज वो एक बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर हैं।

                                    
दोस्तो समस्याएं इन सभी के जीवन मे थी परंतु इन सभी ने अपनी खराब परिस्थितियों से संघर्ष किया।कभी हार नही मानी।इसलिए ये सफल हुए।                                                   ..    
दोस्तो आपका साहस ,आपका विवेक,आप की  इच्छाशक्ति ये तीनो आपके सबसे बड़े दोस्त है। इन्हें हमेशा बनाये रखिये।आप अपना जीवन पानी की तरह बनाये।आपने देखा होगा जब पानी की धारा बहती है तो वह पत्थर आने पर या रुकावट आने पर रुकती नही है।बगल से रास्ता बनाकर आगे बढ़ जाती हैं।  ऐसे ही अपने जीवन को बनाये ।समस्याओं के सामने कभी न झुकें।उससे लड़िये और परास्त करिये।जीत आप की होंगी।                                                                       

दोस्तो हमने जिनके बारे में बताया वे सभी अपनी बुरी परिस्थतियो से लड़कर जीवन मे सफलता प्राप्त किये। समस्यायों से मत घबराइये ।संघर्ष करिये। हो सके तो घर परिवार के लिये इतना कुछ करिये कि आने वाली पीढ़िया आपका नाम ले।अपने गाँव ,प्रदेश,देश के लिए कुछ कर सकते हैं तो जरूर करिये ।आत्महत्या जैसा काम करके अपने जीवन को बर्बाद मत करिए।।।।।।                                                                 
        ।। आपका दोस्त-कामनाशीष सरकार ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ