Subscribe Us

header ads

Life challenges(जीवन की चुनौतियां)

Life challenges(जीवन की चुनौतियां)


दोस्तो जीवन मे जब तक आप जीवित है।तब तक हर पल कोई न कोई चुनौतियां आती रहेंगी।ये चुनौतियां मुख्यतया तीन प्रकार की होती है।1.शारीरिक 2.मानसिक 3.आर्थिक                    

1.शारीरिक चुनौतियों में शरीर की अपंगता और शरीर के रोग शामिल है ।जीवन मे मनुष्य अलग-अलग रोगों से लड़ता है।कुछ रोग ऐसे है जो जन्मजात रह जाते है और कुछ रोग शरीर मे होते है परंतु इलाज के बाद ठीक हो जाते है।इस तरह के रोग मौसम के अनुसार होते हैं।इसके बाद दोस्तो जब उम्र बढ़ने लगती हैं तो शरीर के अंगों की कार्य क्षमता घटने लगती हैं।अंग धीरे धीरे काम करना बंद करने लगते हैं।इन अंगों को चलाने के लिए इलाज करते रहना पड़ता है।इस दौरान मनुष्य बहुत कष्ट झेलता है।अंत मे उसकीं मृत्यु हो जाती है और वह सब कष्टो ,सब रिश्ते ,बंधनो से मुक्त हो जाता हैं।.




2.मानसिक चुनौतियों में अलग अलग कारणों से होने वाला दिमागी तनाव शामिल हैं।इसमे हमारे मन के अनुसार कोई काम नही होता हैं तो उसको लेकर तनाव शामिल हैं।मानसिक तनाव पारिवारिक कारणों से,नौकरी के कारण,व्यापार के कारण,प्रेम संबंधों के कारण हो सकता हैं।अत्यधिक तनाव ब्लड प्रेसर, हार्ट अटैक का कारण बनता हैं। 



3.आर्थिक चुनौतियां धन से संबंधित है जिसमें धन के लिए आप नौकरी या व्यापार करते हैं और अधिक से अधिक धन अर्जित करना चाहते हैं।जिसमे आप अपने शरीर को भी खपाते हैं साथ ही आपका मन मष्तिष्क भी उसमें लगा रहता हैं।धन की कमी आपको मानसिक तनाव भी देती हैं जो मानसिक चुनौती का रूप है साथ मे आप अधिक से अधिक मेहनत करते है और करना चाहते है यानी कि यह शारीरिक चुनौती भी देता है।आर्थिक से संबध चल और अचल दोनो ही तरह की संपत्तियों का हैं।


इस तरह से दोस्तो हम हर तरह की चुनौतियों को अपने जीवन मे झेलते हैं।इन सभी चुनौतियों को वही सही तरीके से झेल कर बाहर आता हैं जो धैर्यवान हो ,जो जिद्दी हो,जिसमे लगन हो,जिसमे साहस हो ।अपने अंदर इन सभी गुणों का समावेश करे।हर चुनौती को पार कर आप सफल अवश्य होंगे।।।                                                                                                               
           ।। आपका दोस्त-कामनाशीष सरकार ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ