विटामिन की परिभाषा और विटामिन के प्रकार(Definition of vitamin and types of vitamin)
उत्तर-विटामिन कार्बनिक यौगिक हैं।इनकी शरीर मे कम मात्रा में जरूरत होती हैं।विटामिन शरीर मे स्वयं उत्तपन नही होते हैं।इन्हें बाहर से भोजन के रूप में लेना होता हैं।विटामिन शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।।
प्रश्न-2 विटामिन कितने प्रकार के होते है?
उत्तर- विटामिन 6 प्रकार के होते है।इन्हें घुलनशीलता के आधार पर दो भागों में बांटा गया हैं।
वसा में घुलनशील विटामिन-A,D,E,K
जल में घुलनशील विटामिन-B,C
प्रश्न-3 विटामिन-B कितने प्रकार के होते है?इनके रासायनिक नाम भी बताइये ।
उत्तर-अब तक कुल नौ प्रकार के विटामिन-B ज्ञात है जिनके नाम इस प्रकार है-.
1.विटामिन-B1( थायमिन)
2.विटामिन-B2 (राइबोफ्लेविन)
3.विटामिन-B3(नियासिन)
4.विटामिन-B4 (एमिनो एसिड)
5.विटामिन -B5(पेंटोथिनिक एसिड)
6.विटामिन-B6 (पायराडाकसिन)
7.विटामिन-B7 (बायोटिन)
8.विटामिन-B9 (फोलिक एसिड)
9.विटामिन-B12(सायनाकोबाल्मीन )
इनको एक साथ मे विटामिन-बी काम्प्लेक्स कहते हैं।।
प्रश्न-4 विटामिन A, D, E, K, C का रासायनिक नाम क्या है?इनकी कमी से होने वाले रोगों के नाम बताइये।यह किन खाद्य पदार्थो में पाया जाता है?
उत्तर-विटामिन-A(रेटिनॉल)-इसकी कमी से रतौंधी ,(xeropthalmiya)जीरोपथलमिया ,मोतियाबिंद रोग होता हैं। यह अंडा,गाजर,पीली नारंगी सब्जियां, पपीता,सोयाबीन आदि के पाया जाता है।
विटामिन-D(कैल्सिफेरल)-इसकी कमी से रीकेट्स, ऑस्टियोमैलेसिया रोग हो जाता है।विटामिन-D की कमी से हड्डियों में कमजोरी आती हैं। यह सूर्य की रोशनी,दूध,अंडे की जर्दी,टूना मछली,साल्मन मछली में पाया जाता हैं।
विटामिन-E(टोकाफेराल)- इसकी कमी से जनन शक्ति में कमी आती हैं।नपुंसकता आती हैं।
यह बादाम,सूरजमुखी के बीज,मूंगफली,पालक,अलसी में पाया जाता हैं।
विटामिन-K(फ़ॉलोकविनोन)- इसकी कमी से खून का थक्का देरी से जमता हैं जिससे काफी खून शरीर का बह जाता हैं जब चोट लगने पर कहीं कट जाता हैं।यह पालक, शलजम,चुकंदर,पत्ता गोभी,दूध के उत्पादों में पाया जाता हैं।
विटामिन-C(एस्कार्बिक एसिड)-इसकी कमी से स्करवी रोग होता है जिसमे मसूड़ो से खून आता हैं। यह खट्टे फलो जैसे नींबू, संतरा ,आँवला,अंगूर आदि में पाया जाता हैं।
0 टिप्पणियाँ