Subscribe Us

header ads

वेल्डिंग से संबंधित प्रश्न-उत्तर( Welding related question -answer)


वेल्डिंग से संबंधित प्रश्न-उत्तर              

( Welding  related question -answer)



प्रश्न-1 वेल्डिंग क्या है?
उत्तर-दो समान या असमान धातुओ को गर्म अवस्था में दाब द्वारा या बिना दाब द्वारा आपस मे जोड़ देने 
की प्रक्रिया को ही वेल्डिंग कहते है।


प्रश्न-2 ब्रेज़िंग क्या है?
उत्तर- ब्रेज़िंग एक धातुओं को जोड़ने की प्रक्रिया है जिसमे दो या दो से अधिक धातुओ को फिलर मेटल की सहायता से जोड़ दिया जाता है।
इस विधि में प्रयुक्त फिलर मेटल का मेल्टिंग पॉइंट
 450 ' C से अधिक होता है।फिलर मेटल का मेल्टिंग पॉइंट बेस मेटल्स से कम होता है।

प्रश्न-3 सोल्डरिंग क्या है?
उत्तर-सोल्डरिंग-जब दो धातुओ के भागों को सोल्डर की मदद से जोड़ने की प्रक्रिया को सोल्डरिंग कहते है।
यह एक कमजोर जोड़ होता है।इसे हल्के आघात से तोड़ा जा सकता है।सोल्डर का गलनांक 450'C कम होता है।

प्रश्न-4 वेल्डिंग से प्राप्त जोड़ कैसा जोड़ माना जाता है?
उत्तर-स्थायी जोड़

प्रश्न-5 अंडर कट किसे कहते है?
उत्तर- वेल्डिंग के दोनों  ओर बेस मेटल गल जाती है जिसके कारण गडढे पड़ जाते है।इसे ही अंडर कट कहते है।


प्रश्न-6 आर्क क्या है?
उत्तर-बिजली के इलेक्टरोडो के बीच हवा में उत्पन्न किया गया इलेक्ट्रानो का विसर्जन ही आर्क कहलाता है।


प्रश्न-7 इलेक्ट्रोड(वेल्डिंग रॉड) औऱ कार्यखण्ड(वर्क पीस) के मध्य कितने रिक्त स्थान में आर्क उत्पन्न की जाती है?
उत्तर- 1मिमी से 10 मिमी तक।

प्रश्न-8आर्क वेल्डिंग में कैसी धारा(Current) प्रयोग होती है?
उत्तर-A.C. और D. C. दोनों प्रकार का।

प्रश्न-9 A.C. वेल्डिंग और D. C. वैल्डिंग में क्या अंतर है?
उत्तर- दोस्तो हम लोग AC वेल्डिंग में ट्रांसफार्मर का प्रयोग करते है और DC वेल्डिंग में DC जनरेटर या रेक्टिफायर का प्रयोग करते है।

प्रश्न-10 इंर्ट गैस आर्क वेल्डिंग में आर्क किस माध्यम से उत्पन्न होती है?
उत्तर- इसमें आर्गन,हीलियम या किसी अन्य इंर्ट गैस (अक्रिय गैस) के माध्यम से आर्क उत्पन्न होती है।

प्रश्न-11 आर्क वेल्डिंग विधि में कौन कौन सी धातुओं को जोड़ा जाता है?
उत्तर-आर्क वेल्डिंग विधि में स्टेनलेस स्टील,माइल्ड स्टील,कास्ट आयरन,तांबा, एलुमिनियम आदि धातुओ को जोड़ा  जाता है।

प्रश्न-12 टिंग् वेल्डिंग किन किन धातुओ पर की जाती है?
उत्तर-लौह और अलौह धातुओ दोनो पर।

प्रश्न-13 इंर्ट गैस आर्क वेल्डिंग का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर-गैस शिएलडेड आर्क वेल्डिंग।

प्रश्न-14 नॉन कंज्युमेबल और कंज्युमेबल इलेक्टरोड में अंतर बताये।
उत्तर-नॉन कंज्युमेबल इलेक्ट्रोड ऐसे इलेक्ट्रोड है जो गलते नही है।इनकी खपत नही होती है।ये केवल आर्क स्थापित करते है।
कंज्युमेबल इलेक्ट्रोड ऐसे इलेक्टरोड है जो गलते है,इनकी खपत होती है इसके साथ ये अर्क भी स्थापित करते है।

प्रश्न-15 कार्यखण्ड(वर्क पीस) की सतह से वेल्डिंग इलेक्टरोड का झुकाव कोण कितना होगा?
उत्तर-30' से 40' के बीच ।

प्रश्न-16वेल्ड बीड को जल्दी ठंडा करने से क्या दोष उत्पन्न होता है?
उत्तर- दरार पड़ जाना।

प्रश्न-18 तांबा और निकिल की GMAW वेल्डिंग में किस गैस का प्रयोग होता है?
उत्तर-हीलियम गैस का।

प्रश्न-19 GTAW  और TIG वेल्डिंग का पूरा नाम बताए।
उत्तर-GTAW-गैस टंगस्टन आर्क वेल्डिंग
TIG-टंगस्टन इंर्ट गैस वेल्डिंग

प्रश्न-20 गैस वेल्डिंग में एसिटिलीन गैस सिलिंडर का रंग क्या होता है?
उत्तर-लाल 


प्रश्न-21 गैस वेल्डिंग में आक्सीजन गैस सिलिंडर का रंग कैसा होता है?
उत्तर-काला


प्रश्न-22 स्लैग किसे कहते है?
उत्तर-वेल्डिंग होने पर वेल्डिंग जॉइंट के ऊपर जो पपड़ी जम जाती है ।इस पपड़ी को स्लैग कहते है।




प्रश्न-23 ऐसी गैस जो वेल्ड मेटल से क्रिया नही करती है ,उसे क्या कहते है?
उत्तर-इंर्ट गैस(अक्रिय गैस जैसे-He, Ar)


प्रश्न-24 टीग वेल्डिंग में किस धातु का इलेक्ट्रोड होता है?
उत्तर-टीग वेल्डिंग में टंगस्टन धातु का इलेक्ट्रोड प्रयोग करते है।यह नॉन कंज्युमेबल इलेक्ट्रोड होता है।

प्रश्न-25 इलेक्ट्रोड होल्डर किस धातु का बनता है?
उत्तर- तांबा धातु का।

प्रश्न-26 स्पेटर किसे कहते है?
उत्तर-वेल्डिंग करते समय धातु के कण इधर उधर बिखर जाते है।उसे स्पेटर कहते है।


प्रश्न-27 गैस वेल्डिंग समाप्त होने पर ब्लो पाइप से पहले किस गैस के प्रवाह को बंद करते है?
उत्तर-एसिटिलीन गैस का

प्रश्न-28 आर्क से उत्पन्न गर्मी का तापमान क्या होता है?
उत्तर -3400'C

प्रश्न-29 गैस वेल्डिंग अधिकतर कौन सी गैस वेल्डिंग उपयोग होता है?
उत्तर-ऑक्सिएसिटिलीन गैस वेल्डिंग।

प्रश्न-30 आर्गन गैस सिलिंडर का रंग कैसा होता है?
उत्तर-नीला

प्रश्न-31 हाइड्रोजन गैस सिलिंडर का रंग कैसा होता है?
उत्तर-  लाल

प्रश्न-32 आर्क वैल्डिंग के समय किस तरह की प्रकाश किरणे आँखों को नुकसान पहुचाती है?
उत्तर-पराबैंगनी किरणे(Ultraviolet rays)

प्रश्न-33 पाइप का साइज कैसे लिया जाता है?
उत्तर- पाइप का साइज उसके अंदरूनी व्यास से लिया जाता है।

प्रश्न-34 इलेक्ट्रोड का साइज कैसे लिया जाता है?
उत्तर-इलेक्ट्रोड का साइज उसके कोर वायर के व्यास से लिया जाता है।

प्रश्न-35 आक्सी एसिटिलीन कटिंग टोर्च में फ्यूल के रूप में किस गैस का उपयोग होता है?
उत्तर-एसिटिलीन गैस

प्रश्न-36 अंडर कट क्या है?
उत्तर-वेल्डिंग के दौरान बेस मेटल का अधिक गल जाने का दोष अंडर कट कहलाता है।

प्रश्न-37 वेल्डिंग मशीन का साइज कैसे लिया जाता है?
उत्तर- आउटपुट एम्पीयर से वेल्डिंग मशीन का साइज लिया जाता है।

प्रश्न-38 फ्लेम से पिट पिट की आवाज आती है।इसे क्या कहते है?
उत्तर- फ्लेम से पिट पिट की आवाज आने को पापिंग कहते है।

प्रश्न-39 माइल्ड स्टील की वेल्डिंग के लिए कौनसी फ्लेम प्रयोग करते है?
उत्तर-न्यूट्रल फ्लेम


प्रश्न-40 ऑक्सिएसिटीलीन वेल्डिंग में कितने प्रकार के फ्लेम (ज्वाला)  होते है?
उत्तर-तीन प्रकार के फ्लेम(ज्वाला)-
 (1) न्यूट्रल फ्लेम-इसमें ऑक्सीजन और एसिटिलीन समान अनुपात में होते है।
(2) कार्बुराइजिंग फ्लेम-इसमें एसिटिलीन की मात्रा ऑक्सीजन से अधिक होती है।
(3)ऑक्सिडॉईजिंग फ्लेम-इसमें ऑक्सीजन की मात्रा एसिटिलीन गैस से अधिक होती है।

प्रश्न-41 वेल्डिंग सिंबल से हमे क्या पता लगता है?
उत्तर-वेल्डिंग जोड़(joint)के प्रकार के बारे में।

प्रश्न-42 वेल्डिंग मशीन में पंखा (fan)का क्या काम है?
उत्तर-जनरेटर को ठंडा करने के लिए।

प्रश्न-43 गैस कटिंग टोर्च और गैस वेल्डिंग टोर्च में अंतर बताइए।
उत्तर-गैस कटिंग नोजल में कई छिद्र(hole) होते है।इसमें 1 होल बीच में होता है जिससे आक्सीजन गैस की कटिंग जेट निकलती है जो मेटल को काटती है और बाकी के होल से एसिटिलीन गैस(fuel gas)  और आक्सीजन गैस का मिक्सर निकलता है जो कि मेटल (work piece)की हीटिंग करता है।

             [ऑक्सिएसिटीलीन कटिंग टोर्च(ऊपर) और                           ऑक्सिएसिटीलीन वेल्डिंग टोर्च(नीचे)]


गैस वेल्डिंग टोर्च के नोजल में केवल एक होल होता है जिसमे से ऑक्सीजन और एसिटिलीन गैस (fuel gas)एक साथ निकलती है।वेल्डिंग टोर्च के अंदर मिक्सिंग चैम्बर होता है।टोर्च के अंदर ही ऑक्सीजन गैस
और  acetelene गैस(fuel gas) मिक्स हो जाता है।



प्रश्न-44 इलेक्ट्रिक आर्क वेल्डिंग में किस तरह की आर्क प्रयोग की जाती है?
उत्तर- लो वोल्टेज और हाई करंट की आर्क प्रयोग की जाती है।

प्रश्न-45  वेल्डिंग जोड़(joint) कितने प्रकार के होते है?
उत्तर-वेल्डिंग जोड़(joint) पांच प्रकार के होते है-
बट,लैप, टी,कार्नर,एज जोड़

(1) बट जोड़(Butt joint)-इस वेल्डिंग में धातु के दो प्लेटो या टुकड़ो को एक समान तल पर रख के वेल्डिंग की जाती है।

(2) लैप जोड़(Lap joint)-जब हम धातु के दो टुकड़ों या दो पीस को एक-दूसरे के ऊपर लैपिंग पोजीशन में रखकर वेल्डिंग करते है तब इस प्रकार का जोड़ लैप जोड़ कहलाता है।

(3) टी-जोड़(T-joint)-जब धातु के दो प्लेटो में से एक को दूसरे प्लेट के ऊपर वर्टीकल बीचों बीच 90' के कोण पर रखकर वेल्डिंग की जाती है ,तब यह जोड़ टी-जोड़ कहलाता है।

(4) कॉर्नर जोड़(corner joint)-जब दो धातु के प्लेटो को एक दूसरे के साथ 90' का कोण बनाते हुए L बनाये तब इस तरह का जोड़ ,कार्नर जोड़ कहलाता है।

(5) एज जोड़(Edge joint)- इस जोड़ का प्रयोग शीट मेटल में करते है जिसमे शीट के किनारों को समतल करके आपस में सटा कर वेल्डिंग कर दी जाती है।


प्रश्न-46  ऑक्सिजन सिलिंडर में गैस का दाब कितना होता है?
उत्तर-120 से 150 kg/cm2

प्रश्न-47  एसिटिलीन सिलिंडर में गैस का दाब कियन होता है?
उत्तर-15 से 16 kg/cm2

प्रश्न-48  पाइप का साइज कैसे लिया जाता है?
उत्तर-पाइप का साइज उसके अंदरूनी व्यास से लिया जाता है।

प्रश्न-49 ऑक्सिएसिटीलीन वेल्डिंग को किस तरह की वेल्डिंग माना जाता है?
उत्तर- यह एक तरह का फ्यूज़न वेल्डिंग है।

प्रश्न-50 तांबा (copper) का गलनांक(melting point) कितना होता है?
उत्तर-1083'C

प्रश्न-51 टीग वेल्डिंग में इलेक्ट्रोड के रूप में किस धातु का प्रयोग करते है?
उत्तर-टीग वेल्डिंग में इलेक्ट्रोड के रूप टंगस्टन धातु का प्रयोग होता है।यह एक नॉन कंज्युमेबल इलेक्ट्रोड की तरह प्रयोग होता है।

प्रश्न-52 कॉस्ट आयरन को वेल्ड करने के लिए किस धातु का इलेक्ट्रोड(filler rod) का प्रयोग करते है?
उत्तर-इसमें सुपर सिलिकॉन कॉस्ट आयरन का फिलर रॉड का प्रयोग करते है।

प्रश्न-53 फोर्ज वेल्डिंग का तापमान कितना होता है?
उत्तर-फोर्ज वेल्डिंग का तापमान 1200'C होता है।

प्रश्न-54 रॉट आयरन को वेल्ड करते समय किस धातु की फिलर रॉड का प्रयोग करते है?
उत्तर-तांबे की परत चढ़ी माइल्ड स्टील का प्रयोग फिलर रॉड के रूप में होता है।

प्रश्न-55  D.C. वेल्डिंग में आर्क बनाने के लिये कितने वोल्टेज की जरूरत पड़ती है?
उत्तर-40 वोल्ट

प्रश्न-56  ट्यूब का साइज कैसे लिया जाता है?
उत्तर-ट्यूब का साइज बाहरी व्यास से लिया जाता हैं।

प्रश्न-57 प्लाज्मा आर्क वेल्डिंग में इलेक्ट्रोड को कैथोड बनाते है या एनोड बनाते है?
उत्तर-कैथोड

प्रश्न-58  टीग वेल्डिंग में कौन सी पावर का उपयोग होता है?
उत्तर-A.C. और D.C. दोनों का

प्रश्न-59  गर्म जॉब को पकड़ने के लिए किसका उपयोग करते है?
उत्तर - सड़ासी(Tongs)का

प्रश्न-60 रेक्टिफायर क्या है?
उत्तर-ऐसी वेल्डिंग तकनीक जो A.C. को D.C. में बदलती है, उसे रेक्टिफायर कहते है।


प्रश्न-61  गैस कटिंग कैसी प्रक्रिया है?
उत्तर-गैस कटिंग एक रासायनिक प्रक्रिया है।

प्रश्न-62  यदि स्टील में कार्बन की मात्रा बढ़ाए तो इसका गलनांक बढ़ेगा या घटेगा?
उत्तर- गलनांक बढ़ेगा।

प्रश्न-63  इलेक्ट्रोड का पहला डिजिट जो उस पर अंकित होता है ।,क्या दर्शाता है?
उत्तर-इलेक्ट्रोड का पहला डिजिट फ्लक्स के प्रकार को बताता है.

प्रश्न-64 गैस कटिंग में किस तरह की फ्लेम का प्रयोग करते है?
उत्तर-गैस कटिंग में ऑक्सिडाइज़िंग फ्लेम का प्रयोग करते है।

प्रश्न-65  SWG का पूरा नाम बताए।
उत्तर-स्टैण्डर्ड वायर गेज(Standard wire piace)
प्रश्न-66 वेल्डिंग में दो जोड़े जाने वाले पार्ट्स के बीच की दूरी को क्या कहते है?
उत्तर-रुट गैप(Root gap)

प्रश्न-67 एसिटिलीन गैस का सूत्र बताओ।
उत्तर-  C2H2

प्रश्न-68 ऑक्सिएसिटीलीन फ्लैम में कितने भाग होते है?
उत्तर-कुल तीन भाग

प्रश्न-69 माइल्ड स्टील का गलनांक(melting point) कितना होता है?
उत्तर-1350'C से1530'C तक (कार्बन की मात्रा के अनुसार गलनांक बदलता है)

प्रश्न-70 कॉस्ट आयरन का गलनांक(Melting point) कितना है?
उत्तर-1204'C

प्रश्न-71 स्टेनलेस स्टील का गलनांक कितना होता है?
उत्तर-1375'C से1530'C तक(कार्बन की मात्रा के अनुसार गलनांक बदलता है।)

प्रश्न-72 वेल्डिंग के दौरान किस तरह के फायर एक्सटिंगिशर का प्रयोग होता है?
उत्तर-ABC फायर एक्सटिंगिशर का प्रयोग सबसे बेस्ट होता है।
यह तीनों प्रकार के आग यानी कि लकड़ी या पेपर और लिक्विड या गैस और इलेक्टर्स सोर्स से लगने वाले आग को कंट्रोल करता है।
सूखे रेत का भी उपयोग कुछ स्थानों पर कर सकते है
आम तौर पर पेट्रोल टंकियों और अन्य जगहों पर रेत को बाल्टी में रखकर बाल्टी के ऊपर लाल पेंट कर देते है।

प्रश्न-73 तांबे की वेल्डिंग के लिए किस तरह की फ्लक्स का प्रयोग होता है?
उत्तर-कापर और सिल्वर से बने फ्लक्स का प्रयोग होता है।

प्रश्न-74 मिग और टीग वेल्डिंग में शिल्डिंग गैसो का प्रयोग क्यो किया जाता है?
उत्तर-वेल्डिंग बीड को वायुमंडल के प्रभाव से बचाने के लिए शिल्डिंग गैसो का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न-75 LASER का पूरा नाम बताइए।
उत्तर-Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation

प्रश्न-76 मैन्युअल मेटल आर्क वेल्डिंग का तापमान कितना रहता है?
उत्तर-3600'C से लेकर 4000'C तक

प्रश्न-77 मैन्युअल मेटल आर्क वेल्डिंग का दूसरा नाम बताए।
उत्तर- शिल्डेड आर्क वेल्डिंग

प्रश्न-78 इलेक्ट्रान बीम वेल्डिंग में इलेक्ट्रान कहाँ से उत्पन्न होती है?
उत्तर-इलेक्ट्रान बीम गन से।

प्रश्न-79 इलेक्ट्रान बीम को कहां फोकस किया जाता है?
उत्तर-कार्यखण्ड पर(On work piece)

प्रश्न-80 स्टेनलेस स्टील की मिग वेल्डिंग में ऑर्गन के साथ कौन सी गैस प्रयोग की जाती है?
उत्तर-ऑक्सीजन(O2)

प्रश्न-81 थर्मिट वेल्डिंग में थर्मिट पाउडर का प्रयोग करते है,यह किन चीजों का मिश्रण है?
उत्तर- यह आयरन ऑक्साइड और एलुमिनियम आक्साइड का मिश्रण है।इसका पाउडर फॉर्म में उपयोग करते है।

प्रश्न-82 वेल्डिंग में आने वाले दोष(Defect) का नाम बताओ।
उत्तर-वेल्डिंग डिफेक्ट को हम दो भागों में बाटते है-
(1) बाहरी दोष(External defect)-क्रेक्स,स्पेटर, अंदरकट,टेढ़े मेढे जोड़, सरफेस पोरोसिटी
(2) आंतरिक दोष(Internal Defect)-आंतरिक दरारे, हार्ड और ब्रिटल जॉइंट, इंटरनल पोरोसिटी।

प्रश्न-83 वेल्डिंग के बाद जोड़ को पानी डालकर तुरंत ठंडा होने करने पर जोड़ में क्या दोष उत्पन्न होगा?
उत्तर-दरार(cracks) उत्पन्न होगा।

प्रश्न-84  भारतीय मानक प्रणाली के अनुसार इलेक्ट्रोड के वायर को कैसे मापते है?
उत्तर-वायर गेज से मापते है।

प्रश्न-85  साधारण इलेक्ट्रोड की लंबाई कितनी रखी जाती है?
उत्तर-250mm से 450mm तक।

प्रश्न-86 पापिंग को कैसे ठीक करते है?
उत्तर-गैसो की सप्लाई बढ़ाकर।

प्रश्न-87 बैक फायर क्या है?
उत्तर-जब फ्लेम ,पटाखे जैसी ऊंची आवाज से बुझ जाए तो इसे बैक फायर कहते है।

प्रश्न-88  बैक फायर के क्या कारण है?
उत्तर-(1)टिप को उसके तय किये प्रेशर से कम प्रेशर पर उपयोग करना
(2) टिप को वर्क पीस के अधिक समीप लाना।
(3)टिप का जरूरत से अधिक गर्म होना।
(4) टिप में किसी धूल कण का फस जाना।

प्रश्न-89 फ़्लैश बैक में क्या होता है?
उत्तर-फ़्लैश बैक में ज्वाला टोर्च के अंदर चली जाती है।

प्रश्न-90 हाई कार्बन स्टील के लिए कौनसी फ्लेम उपयुक्त है?
उत्तर-कार्बुराइजिंग फ्लेम।

प्रश्न-91 फ्लेम स्नेप आउट से आप क्या समझते है?
उत्तर-फ्लेम का अचानक बढ़ जाना या विस्फोटित होना स्नेप आउट कहलाता है।

प्रश्न-92 कार्बुराइजिंग फ्लेम का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर-रिड्यूसिंग फ्लेम

प्रश्न-93ज्वाला के मध्य भाग में क्या होता है?
उत्तर-एसिटिलीन गैस का प्रज्वलन।

प्रश्न-94 वेल्डिंग में मुख्यत कौन सी फ्लेम का उपयोग करते है?
उत्तर-न्यूट्रल फ्लैम(उदासीन ज्वाला)

प्रश्न-95 ऑक्सिएसिटीलीन ज्वाला में सबसे अधिक का तापमान किसका है?
उत्तर-ऑक्सिडाइज़िंग फ्लेम ।

प्रश्न-96  टोर्च जलाने पर सबसे पहले कौन सी ज्वाला उत्पन्न होती है?
उत्तर-कार्बुराइजिंग फ्लेम ।

प्रश्न-97  फ़्लैश बैक से क्या होता है?
उत्तर- टोर्च का हैंडल गर्म हो जाता है।

प्रश्न-98  कार्बन स्टील के प्रकार बताओ।
उत्तर-(1)लो कार्बन स्टील-0.1%-0.3 % तक कार्बन
(2) मीडियम कार्बन स्टील-0.3% - 0.5% तक कार्बन
(3) हाई कार्बन स्टील-0.5%-1.5% तक कार्बन

प्रश्न-99 फैब्रिकेशन के काम मे कौन सा वेल्डिंग का प्रयोग अधिक होता है?
उत्तर-लो कार्बन स्टील वेल्डिंग
 
प्रश्न-100 हाइड्रोजन गैस वेल्ड मेटल के क्या काम करता है?
उत्तर-हाईड्रोजन गैस,वेल्ड मेटल में पोरोसिटी बनाता है।

प्रश्न-101 धातु की सतह को एसिड से साफ करना क्या कहलाता है?
उत्तर-पिकलिंग कहलाता है।

प्रश्न-102 इलेक्ट्रोड का चुनाव किस आधार पर होता है?
उत्तर-कार्यखण्ड (work piece) की मोटाई के आधार
पर।



दोस्तो आगे फिर मिलते है एक नए टॉपिक के साथ।
                           !!!नमस्कार!!!


















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ